डॉ आंबेडकर समग्र सेवा विकास शिविर में योजनाओं के बारे में दी गयी जानकारी
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

डॉ आंबेडकर समग्र सेवा विकास शिविर में योजनाओं के बारे में दी गयी जानकारी
विज्ञापन
शंकरपुर.
बाल विकास परियोजना अंतर्गत निशिहरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या आठ में शनिवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा विकास शिविर आयोजित की गयी. शिविर में जिला हब फोर एम्पोवेर्मेंट ऑफ वीमेन के कर्मियों ने लोगों को वन स्टॉप सेंटर, जिला हब फोर एम्पोवेर्मेंट ऑफ वीमेन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की जानकारी दी. वहीं दूसरी ओर प्रखंड सभागार में सभी सेविकाओं की बैठक हुई. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने फर्स्ट एड किट का उपयोग, दवा का डॉज, सावधानियां आदि के बारे में सेविकाओं को जानकारी दी. लेखा सहायक नव्या भारती ने कहा कि महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार के समस्याओं का समाधान जिला समाहरणालय स्थित जिला हब फोर एम्पोवेर्मेंट ऑफ वीमेन कार्यालय में किया जाता है. महिलाएं अपनी समस्या कार्यालय के ईमेल आइडी अथवा स्वयं उपस्थित होकर आवेदन के माध्यम से दे सकती है. कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका शाहिना परवीन, रुखसाना खातून, फार्मासिस्ट सूर्य नारायण कुमार, कार्यपालक सहायक कैलाश राम आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










