नपं के पूर्व अध्यक्ष ने किया दीनाभद्री मेला का उद्घाटन

नपं के पूर्व अध्यक्ष ने किया दीनाभद्री मेला का उद्घाटन
बिहारीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर रहठा टोला में मंगलवार को दीनाभद्री मेला का उद्घाटन जिला परिषद प्रतिनिधि सह मुरलीगंज नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव ने किया. बौआ यादव ने कहा कि दीना व भद्री दोनों भाई अत्याचार व अपराध के खिलाफ लडाई लड़ी. दोनों भाई के जीत होने बाद उसी के खुशी में दीनाभद्री मेला आयोजन किया जाता है. युवा जदयू के जिलाध्यक्ष नवीन मेहता ने कहा कि बुराई के खिलाफ दीना व भद्री लडाई हमेशा लडा. मौके पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष नवीन कुमार मेहता, मुखिया मुन्नी देवी, धनेश मुखिया, युवा जदयू के प्रदेश सचिव सुनील सिंह निषाद, पंचायत समिति प्रतिनिधि मंचन सिंह, रंजीत कुमार मेहता, हरिश्चंद्र ऋषिदेव, गौरव कुमार मेहता, संजय मेहता, संतोष मेहता उर्फ अंकित अमन, कन्हैया यादव, रुपेश कुमार यादव, श्याम मेहता, लालो ऋषिदेव, रवि यादव, मुकेश कुमार मुन्ना आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










