धूरखेल के साथ शुरू हुई होली की मस्ती

धूरखेल के साथ शुरू हुई होली की मस्ती
ग्वालपाड़ा . प्रखंड के नौहर में पूर्व परंपरा के मुताबिक होली के पहले बुधवार को चरणधूरा (धूरखेल) से होली की शुरूआत हो गयी. ग्रामीण युवक-बूढ़े मिलकर पं शेखर झा के दरवाजे पर ढोल, मृदंग, झाल के साथ तोहें सुमिरों आज गणेश… गणेश वंदना गाकर शुरुआत की व पं महानंद के दरवाजा होते हुए सदा आनंद रहे यही द्वारे मोहन खेले होरी हो… गाते हुए शिवमंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, ब्रह्मबाबा मंदिर होते हुए लक्ष्मीनारायण मंदिर में होली गाकर धूरखेल का समापन किया. पं प्राणमोहन झा के संरक्षण में गोपीकांत, मनोज मिश्र व नुनू झा के होली गीत, झमेली के ढोलक व ध्रुव कुमार के नाल पर होली गीत गाने वालों में अमरकांत झा, निरंजन झा, अशोक झा, नुनू झा, विपीन, विजय मिश्र, शेखर झा, फुदन, अजीत, उज्जवल सूरज, राहुल, अंकु, बुल्टी, नटवर सहित अन्य युवक थिरकते रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










