हिमांशु बिहारी मौत मामले की निष्पक्ष जांच हो : चंद्रशेखर यादव
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन
परिवार को घटना पर संदेह है तो मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. उन्होंने कहा दुख की इस घड़ी में हम पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं.
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा.
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह मधेपुरा विधायक चंद्रशेखर यादव ने उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 पहुंचकर वार्ड पार्षद रमण कुमार राणा एवं उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मृतक हिमांशु बिहारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. मौके पर परिजनों ने विधायक को बताया कि हिमांशु बिहारी की मौत संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई संभव होगी. परिजनों की बातें सुनने के बाद पूर्व मंत्री सह विधायक चंद्रशेखर यादव ने कहा कि किसी युवा की असामयिक मौत अत्यंत दुखद और चिंताजनक है.विधायक ने परिजनों को धैर्य रखने की भरोसा दिलाया
उन्होंने कहा कि यदि परिवार को घटना पर संदेह है तो मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. उन्होंने कहा दुख की इस घड़ी में हम पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं. प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई उजागर करनी चाहिए. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए और निर्दोष को परेशान नहीं किया जाना चाहिए. विधायक ने परिजनों को धैर्य रखने की सलाह देते हुए भरोसा दिलाया कि वे इस मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर पूरे मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि मृतक के परिजनों को न्याय मिल सके. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने भी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










