गोभी की नर्सरी में खरपतवार नाशक डालने का आरोप, किसान की महीनों की मेहनत बर्बाद, लाखों के नुकसान की आशंका

Updated:
विज्ञापन

लाखों के नुकसान के बाद अपने खेत में विलाप करते किसान | Prabhat Khabar Network

मधेपुरा के पकिलपार गांव में अज्ञात व्यक्ति ने गोभी की नर्सरी में खरपतवार नाशक दवा डाल दी, जिससे किसान की लाखों की फसल बर्बाद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Madhepura Farming Loss: मुरलीगंज (मधेपुरा). प्रखंड क्षेत्र के पकिलपार गांव में अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोभी की नर्सरी में कथित रूप से खरपतवार नाशक दवा डाल देने का मामला सामने आया है. घटना में पूरी नर्सरी नष्ट हो गई, जिससे किसान को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति होने की आशंका है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

एक माह की मेहनत हुई बर्बाद

पकिलपार गांव के वार्ड संख्या-4 निवासी किसान पिंटू कुमार यादव ने बताया कि रविवार की रात करीब 10 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गोभी की नर्सरी में खरपतवार नाशक दवा डाल दी. सोमवार सुबह खेत पहुंचने पर देखा कि नर्सरी में तैयार सभी पौधे मुरझाकर नष्ट हो चुके थे.

दो बीघा खेत में होनी थी रोपाई

किसान ने बताया कि करीब एक माह की मेहनत से गोभी की नर्सरी तैयार की गई थी. इन पौधों की रोपाई के लिए दो बीघा खेत भी पूरी तरह तैयार कर लिया गया था. नर्सरी नष्ट होने से अब पूरी फसल प्रभावित होने की आशंका है, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है.

मुआवजे और कार्रवाई की मांग

पीड़ित किसान ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा कृषि विभाग के माध्यम से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.

किसानों में बढ़ी चिंता

घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में चिंता का माहौल है. किसानों का कहना है कि यदि इस तरह की घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो खेती करना और कठिन हो जाएगा. उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित किसान को शीघ्र राहत देने की मांग की.

पुलिस ने शुरू की जांच

Madhepura Farming Loss: प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि किसान से फोन पर घटना की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन
Sanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन