ePaper

शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Updated at : 10 Sep 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन

मुरलीगंज.

सहकारिता विभाग के दिशा-निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने बताया कि शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निखिल कुमार रंजन, फार्मासिस्ट हीरालाल सिंह, एएनएम अंबिका कुमारी व एएनएम कंचन कुमारी ने जांच की. इस दौरान सहकारी समितियों के लगभग 50 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. मौके पर वरीय सहकारिता पदाधिकारी दिलीप कुमार चौधरी, कार्यपालक सहायक रश्मि कुमारी मौजूद थे. शिविर में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आमजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और समय पर जांच करवाने में सहायक सिद्ध होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन