बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में रामनवमी पर एक हजार बार होगा हनुमान चालीसा का पाठ

Updated:
विज्ञापन
बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में रामनवमी पर एक हजार बार होगा हनुमान चालीसा का पाठ

बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में रामनवमी पर एक हजार बार होगा हनुमान चालीसा का पाठ

विज्ञापन

सिंहेश्वर.

बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में रामनवमी पर एक हजार बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा. मंदिर न्यास के सदस्यों ने कहा कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने चैत्र नवरात्र को लेकर मंदिर के लिए निर्देश जारी किया है. पर्षद ने कहा कि नवरात्र के दौरान मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को फलाहार उपलब्ध कराया जाय. ताकि व्रत रखने वाले भक्तों को पूजा के साथ आवश्यक व्यवस्था भी मिल सके. पर्षद के अध्यक्ष प्रो रणबीर नंदन ने कहा कि नवरात्र के अष्टमी के दिन सभी मठ मंदिरों में गौमाता का पूजन आयोजित होगा.

उन्होंने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन पूजी जाने वाली देवी शैलपुत्री का स्वरूप गौमाता से जुड़ा माना जाता है. इसलिए पहले दिन से ही गौमाता के प्रति श्रद्धा और सेवा का भाव रखना सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण ना हिस्सा है. धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सेवा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना भी पर्षद का उद्देश्य है. समिति ने निर्णय लिया है कि आगामी चैत्र नवरात्र के दौरान सेवा और धार्मिक कार्यक्रम चलाया जाएगा. इसके तहत मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए फलाहार की व्यवस्था की जाएगी और गौमाता पूजन, एक हजार बार हनुमान चालीसा पाठ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सनातन परंपरा के महत्व को रेखांकित किया जायेगा.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन