आधा दर्जन लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज

थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर विभाग ने छापेमारी कर आधा दर्जन लोगों को बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा.
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर विभाग नें छापेमारी कर आधा दर्जन लोगों को बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा. इस बाबत नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनीय विद्युत अभियंता नें थाना में केस दर्ज कराया है. छापेमारी दल सबसे पहले कमला देवी सुखासन वार्ड 12 में पहुंची. वहां जांच के दौरान बिजली चोरी करते पाया गया. छापेमारी दल अफसाना खातून सुखासन वार्ड 12 में भी जांच की. वहां मुख्य एलटी लाइन में टोका लगा कर घरेलू परिसर में अवैध ढंग से 10 बाट विद्युत उर्जा की चोरी कर रहे थे. इसके बाद फिर नागेश्वर राय सुखासन के यहां पाया गया कि उक्त परिसर में विद्युत चोरी कर रहे थे. इनका विद्युत संबंध विच्छेद कर विद्युत चोरी में प्रयुक्त तार काटकर हटा दिया गया. अर्जुन कुमार वार्ड दस सुखासन द्वारा बिना राशि बकाया विद्युत राशि जमा किये विद्युत चोरी कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










