घर का ताला तोड़ आभूषण सहित डेढ़ लाख के सामान की हुई चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Sep 2024 9:39 PM
रविवार की रात जोगबनी वार्ड नंबर 14 में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व सामान की चोरी कर ली.
गम्हरिया. रविवार की रात जोगबनी वार्ड नंबर 14 में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व सामान की चोरी कर ली. गृहस्वामी गजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि रात में घर के सदस्य खाना खाकर सो गये. करीब चार बजे घर से बाहर आकर देखा तो बगल वाले घर के दरवाजा का ताला टूटा था. जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी. उन्होंने बताया कि घर से ट्रक बक्सा निकालकर घर से 500 मीटर की दूरी पर धान के खेत में फेंका मिला. ट्रंक व बक्सा में रखे सोने की बाली, नकमुन्नी, चैन, तांबा का बर्तन, कपड़ा सहित लगभग डेढ़ लाख के सामान की चोरी कर ली. इस घटना को लेकर जिला पार्षद प्रतिनिधि सह राजद नेता डॉ रविशंकर यादव ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में लगातार चोरी व छिनतई की घटना हो रही है. लेकिन पुलिस प्रशासन ने एक भी कांड का उद्भेदन नहीं किया है. उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का उद्भेदन करने का आग्रह किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरी का आवेदन मिला है. डॉग स्क्वाॅयड को बुला जांच करायी गई है. शीघ्र ही चोर को पकड़ लिया जाएगा और चोरी गए सामान की बरामदगी कर ली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










