गरिमा उर्विशा व सुनीत साना को मिलेगा सम्मान
Published by :Kumar Ashish
Published at :10 Sep 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन

गरिमा उर्विशा व सुनीत साना को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन
मधेपुरा.
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में छह बार व वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दो बार अपना नाम दर्ज कराने वाली सामाजिक संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम फॉर आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट (निफा) के द्वारा 21 से 24 सितंबर तक स्थापना के 25वें वर्षगांठ पर समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी जारी है. मौके पर निफा द्वारा पूरे देश से सामाजिक कार्यकर्ताओं को यंग चैंपियन सोशल वर्कर ऑफ बिहार के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की योजना है. देश के प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिले से सामाजिक कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है, जिसमें बिहार के मधेपुरा जिले का प्रतिनिधित्व करने का गौरव ऑक्सीजन गर्ल गरिमा उर्विशा व युवा गायक सह समाजसेवी सुनीत साना को प्राप्त हुआ है. इस चार दिवसीय समारोह का आगाज नई दिल्ली स्थित भारतमंडपम् में होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




