स्वतंत्रता दिवस से पहले स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी माधुरी देवी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी को सम्मानित करते संस्था के सदस्य | Prabhat Khabar Network

उदाकिशुनगंज अनुमंडल में स्वतंत्रता सेनानी स्व. नरसिंह राय की धर्मपत्नी माधुरी देवी को सामाजिक संस्था 'मैं हूं उदाकिशुनगंज' द्वारा अंग वस्त्र, पुष्प और राष्ट्रध्वज भेंट कर सम्मानित किया गया. यह सम्मान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज : स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पुरैनी प्रखंड अंतर्गत गणेशपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. नरसिंह राय की धर्मपत्नी माधुरी देवी को सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘मैं हूं उदाकिशुनगंज’ की ओर से सम्मानित किया गया. संस्था की ओर से उन्हें अंग वस्त्र, पुष्प और राष्ट्रध्वज भेंट कर सम्मान प्रकट किया गया.

संस्था के संस्थापक बसंत झा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है. देश की आजादी के लिए जिन वीर सपूतों ने अपना योगदान दिया, उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

कार्यक्रम में समाजसेवी ब्रजेश निराला, परितोष झा (एमआइटी) तथा मिथिला पब्लिक स्कूल, बिहारीगंज के निदेशक रतन कुमार झा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने माधुरी देवी के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

स्व. नरसिंह राय के योगदान को किया याद

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. नरसिंह राय के देशभक्ति और संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा. उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने और उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

संस्था ‘मैं हूं उदाकिशुनगंज’ की ओर से यह सम्मान समारोह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया.


विज्ञापन
वसीम अख्तर

लेखक के बारे में

By वसीम अख्तर

वसीम अख्तर प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पुरैनी (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन