ePaper

स्मैक तस्करों के ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी, दो महिला समेत चार गिरफ्तार

Updated at : 09 Aug 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
स्मैक तस्करों के ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी, दो महिला समेत चार गिरफ्तार

स्मैक तस्करों के ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी, दो महिला समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन

शंकरपुर.

पुलिस ने शुक्रवार को स्मैक तस्करी में शामिल दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 49.30 ग्राम स्मैक, एक कट्टा, एक कारतूस, चार बाइक, 26,115 रुपये नकद, 11 मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, छह एल्युमिनियम फॉयल, एक छोटा चाकू, चदरा का बक्सा सहित अन्य सामान बरामद किया है. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि शंकरपुर थाना क्षेत्र के जीतपुर वार्ड दो में कुछ लोग स्मैक की खरीद-बिक्री व अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल हैं. इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी. वरीय अधिकारी ने छापेमारी टीम के साथ दंडाधिकारी के रूप में पंचायत सचिव राजकुमार राम को भेजा गया. पुलिस ने जीतपुर वार्ड दो निवासी विकास कुमार, उसकी पत्नी चांदनी देवी, आशीष यादव की पत्नी सिम्पी कुमारी व वार्ड एक निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया. टीम में थानाध्यक्ष रौशन कुमार, पुअनि अभय कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार, सअनि मिथिलेश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार झा, रामउदय कुमार, महिला सिपाही पूजा कुमारी शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन