पूर्व सांसद ने दयाशंकर सिंह के निधन पर जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने दयाशंकर सिंह के निधन पर जताया शोक

पूर्व सांसद ने दयाशंकर सिंह के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर के वार्ड नंबर चार निवासी दयाशंकर सिंह के निधन को लेकर पूर्व सांसद आनंद मोहन व लोजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चंदन सिंह ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक जताया. पूर्व सांसद ने कहा कि इस घटना से मर्माहत हूं. दयाशंकर बाबू अत्यंत सरल स्वभाव के बेहद नेक ओर नर्म दिल इंसान थे. उन्होंने कहा कि दयाशंकर बाबू वर्ष 1995 के असेंबली चुनाव में उदाकिशजंगज से बिहार पीपुल्स पार्टी के प्रत्याशी थे. बिना किसी ताम झाम प्रचार-प्रसार के सादगी पूर्ण चुनाव में सम्मान जनक वोट हासिल करने में सफल रहे. वे सिर्फ अपने परिजन को ही नहीं हम सभी को मायूस कर गये. मौके पर चितरंजन सिंह, विशाल सिंह, संतोष सिंह, मुन्ना सिंह, विवेकानंद सिंह, बॉबी सिंह, शैलेश कुमार बब्बू, कुणाल सिंह, सुमन सिंह, प्रतीक सिंह, प्रशांत कुमार,विराट सिंह,ओंकार सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन