पूर्व पार्षद ने डीएम को साैंपा मांग पत्र

Updated:
विज्ञापन
पूर्व पार्षद ने डीएम को साैंपा मांग पत्र

पूर्व पार्षद ने डीएम को साैंपा मांग पत्र

विज्ञापन

मधेपुरा.

मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र में समस्याओं को मंगलवार को राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व पार्षद कुमारी विनीता भारती ने जिला पदाधिकारी तरणजोत सिंह को मांग पत्र साैंपा.

मांग पत्र में कहा कि बुडको द्वारा नाला निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. शहर में इस वक्त मॉनसून है ओर नाला का सुदृढ़ नहीं होने के वजह से हर जगहों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे शहरवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है. शहर में अतिक्रमण से जाम की समस्याओं बनी हुई है. फुटकर दुकानदारों को उचित जगह नहीं मिलने से शहर अस्त- व्यस्त बन चूका है. शहर में चोरी की घटना बढ़ चुकी है. रात्रि में पुलिस की गश्ती न के बराबर है.

करोड़ों की राशि से बने ऑडिटोरियम बना है खंडहर

करोड़ों का लगा सीसीटीवी सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. शहर में करोड़ों की राशि से बने ऑडिटोरियम अब खंडहर बन चुकी है. कई ऐसे पार्क है जो आज अपने अस्तित्व को भूल चूका है. मधेपुरा नगर परिषद में हर माह लाखों खर्च के बावजूद कचरे का अंबार लगा हुआ है. कचरे के दुर्गंध से लोग बीमार तक पर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन