प्रभु भक्ति का मार्ग अपनाकर करें जीवन का कल्याण

Updated at : 15 Mar 2026 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभु भक्ति का मार्ग अपनाकर करें जीवन का कल्याण

जिले के मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नाढी खाड़ी पंचायत के कौशलपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय कबीर सत्संग का समापन हो गया.

विज्ञापन

मध्य विद्यालय प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय संतमत सत्संग संपन्न

मधेपुरा.

जिले के मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नाढी खाड़ी पंचायत के कौशलपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय संतमत सत्संग का समापन हो गया. कौशलपुर ग्रामीणों के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय कबीर सत्संग का शुभारंभ शनिवार को किया गया. सत्संग के अंतिम दिन बनारस से आये मुख्य वक्ता प्रेम साहब ने प्रवचन के माध्यम से धर्म के मार्ग पर चलने का लोगों से आह्वान किया. कहा कि परमात्मा ने ब्रह्मांड को चलाने के लिये नियम बनाये हैं. मनुष्य प्रभु भक्ति का मार्ग अपनाकर ही जीवन का कल्याण कर सकता है.

धर्म की रक्षा करना ही मानव का धर्म है. धर्म को बचाने से धर्म भी मनुष्य की रक्षा करता है. वही जीवन ज्योति केंद्र पूर्णिया से आये संत रतनस्वरूप साहब ने कहा कि धर्म एवं राष्ट्रधर्म की रक्षा के लिये सदैव जागरूक व तत्पर रहना चाहिये. भगवान को भी धर्म की रक्षा के लिये धरती पर आना पड़ता है. वही सत्य स्वरूप साहब ने माता-पिता व गुरु की सेवा पर बल दिया व कहा कि इन्हीं के चरणों की सेवा से सबकुछ संभव है. उन्होंने बताया कि मानव जैसा कर्म करता है, वैसा ही उसको फल भोगना पड़ता है जो प्राणी सद्कर्म करते हुए सत्संग योग, यज्ञ, दान, ध्यान करते हैं. उनका संसार में कल्याण होता है. वहीं कबीर साहब के बताये गये मार्ग पर चलने की बात कही. इस दौरान भंडारा का आयोजन किया गया. मौके पर ग्रामीण अशोक यादव, वार्ड सदस्य अनिल यादव, अनमोल यादव, प्रवेश यादव, हेमेंद्र दास, सज्जन गुप्ता, जीवन दास आदि का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन