ePaper

बोलबम सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट ने शिविर का किया ध्वजारोहण

Updated at : 01 Jul 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
बोलबम सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट ने शिविर का किया ध्वजारोहण

बोलबम सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट ने शिविर का किया ध्वजारोहण

विज्ञापन

पुरैनी. बोल बम सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट ने मंगलवार को बांका जिले के बेलहर प्रखंड के तिलकनगर में कांवरियों की सेवा के लिए लगाए जाने वाले शिविर का ध्वजारोहण किया. मालूम हो की पुरैनी प्रखंड के दर्जनों लोगों के द्वारा बोल बम सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट का संचालन अध्यक्ष बजरंग सर्राफ, सचिव मनोज यादव के नेतृत्व में किया जाता है. ध्वजारोहण पंडित संतोष गोस्वामी ने कराया. ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष उक्त सेवा समिति के द्वारा सावन में बांका जिले के बेलहर प्रखंड अंतर्गत तिलकनगर में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जाता है. आयोजन समिति के अध्यक्ष बजरंग सर्राफ, सचिव मनोज यादव, सदस्य सरपंच उमेश सहनी, विलास शर्मा, नारायण चौधरी, गौरव राय, महेश सर्राफ, डब्बू केडिया, पवन झा, कल्याण राय, धर्मेंद्र यादव, संतोष गोस्वामी, छोटू राय, मनोज मेहता, पलटा सिंह, श्रीकांत सिंह आदि ने बताया कि 11 जुलाई से सावन का माह शुरू हो रहा है, जिसमें लाखों की संख्या में लोग उक्त मार्ग से बैद्यनाथ धाम पूजा करने जाते हैं. ध्वजारोहण के बाद समिति के सदस्यों ने बताया कि अब शिविर का कार्य पूरी गति से चलेगा और सावन माह के प्रवेश से पूर्व ही सारे कार्य संपन्न कर लिए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो. मौके पर जदयू के प्रदेश समिति के अखिलेश यादव, सुनील कुमार, सोनू कुमार, अमित कुमार, विजय कुमार, गुड्डू कुमार, मुन्ना यादव, ललन कुमार, राजीव यादव आदि मौजूद थे. आयोजन समिति के अध्यक्ष बजरंग सर्राफ, सचिव मनोज यादव, सदस्य सरपंच उमेश सहनी, विलास शर्मा, नारायण चौधरी, गौरव राय, महेश सर्राफ, डब्बू केडिया, पवन झा, कल्याण राय, धर्मेंद्र यादव, संतोष गोस्वामी, छोटू राय, मनोज मेहता, पलटा सिंह, श्रीकांत सिंह आदि ने बताया कि 11 जुलाई से सावन का माह शुरू हो रहा है, जिसमें लाखों की संख्या में लोग उक्त मार्ग से बैद्यनाथ धाम पूजा करने जाते हैं. ध्वजारोहण के बाद समिति के सदस्यों ने बताया कि अब शिविर का कार्य पूरी गति से चलेगा और सावन माह के प्रवेश से पूर्व ही सारे कार्य संपन्न कर लिए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो. मौके पर जदयू के प्रदेश समिति के अखिलेश यादव, सुनील कुमार, सोनू कुमार, अमित कुमार, विजय कुमार, गुड्डू कुमार, मुन्ना यादव, ललन कुमार, राजीव यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन