महारुद्र यज्ञ को लेकर किया ध्वजारोहण
Updated at : 29 Jan 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन

महारुद्र यज्ञ को लेकर किया ध्वजारोहण
विज्ञापन
प्रतिनिधि,
नयानगर
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के संस्कृत विद्यालय के प्रांगण में महारुद्र यज्ञ को लेकर बुधवार को ध्वजारोहण किया. पंडित मोहनानंद झा ने ध्वजारोहण को संपन्न कराया. यजमान के रूप में चंदन झा थे. पंडित मोहनानंद झा ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन ध्वजारोहण का कार्य किया गया है. मानव कल्याण के लिए महारुद्र यज्ञ का होना जरूरी है. यज्ञ से मानव जीवन में लाभ मिलता है. यज्ञ हर तबके के लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है. उन्होंने कहा कि 30 मार्च से यज्ञ शुरू होगा.महारुद्र यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में उत्सह है. मौके पर अध्यक्ष रघुनंदन मिश्रा , सुमन झा, शंकर झा, शंभू झा, माधव झा, बबली झा, टुनटुन झा, बद्री केसरी, राजेश गुप्ता, उमाकांत सिंह, श्यामानंद झा, सुनील सिंह, दिगंबर झा, निरंजन झा, दिनेश कुमार, पिंटू केसरी, नागो मेहता, राजो झा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




