मधेपुरा के पांच टेबल टेनिस खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए चयनित

Updated:
विज्ञापन
मधेपुरा के पांच टेबल टेनिस खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए चयनित

जिले के पांच टेबल टेनिस खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में किया गया है. ये खिलाड़ी अब दो राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धाओं में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

गांधीधाम और नई दिल्ली में होगी प्रतिस्पर्धा मधेपुरा. जिले के पांच टेबल टेनिस खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में किया गया है. ये खिलाड़ी अब दो राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धाओं में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. जानकारी देते मधेपुरा टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर और मुरलीगंज के विकास कुमार ने बताया कि गुजरात के गांधीधाम में 23 से 31 मार्च तक आयोजित 87वीं अंतर राज्य और राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही बिहार राज्य की टीम में मधेपुरा जिले के मनन कुमार, उत्कर्ष रीगन और शरण्या आनंद का चयन किया गया है. इनमें मनन और उत्कर्ष का चयन अंडर 11 बॉयज और शरण्या आनंद का चयन अंडर 13 गर्ल्स वर्ग में किया गया है. दूसरी ओर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का नई दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा में बिहार टीम के लिए जिले के नमन कुमार (अंडर 15), शांभवी श्रीवास्तव और शरण्या आनंद (दोनों अंडर 15) वर्ग में चयनित हुए हैं. शरण्या का चयन दोनों ही प्रतियोगिता के लिए किया गया है. ज्ञातव्य है कि जिले के टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार अपना परचम लहराया है. इसका श्रेय इनके प्रशिक्षक प्रदीप श्रीवास्तव और यहां के संगठन को दिया जाता है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन