11वीं में नामांकन के लिए पहला मेरिट लिस्ट जारी

11वीं में नामांकन के लिए पहला मेरिट लिस्ट जारी
बिहारीगंज. 11वीं कक्षा में नामांकन लेने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पहला मेरिट लिस्ट जारी कर दिया गया है. हंसी मंडल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दीपक कुमार सिंह, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रदीप कुमार, जगन्नाथ झंवर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य टुनटुन कुमार मण्डल, राम जानकी संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विश्वनाथ कुमार, प्राणवती अनिरुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य निरंजन झा, भातु साह विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मनोहर साह आदि ने बताया कि 11वीं में नामांकन के लिए पहला मेरिट लिस्ट जारी कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि जारी किए गए फर्स्ट मेरिट लिस्ट को देखने के लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों तथा महाविद्यालय में लिंक आया हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










