विद्युत चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज

विद्युत चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज
सिंहेश्वर. सिंहेश्वर नगर पंचायत वार्ड पांच में विद्युत चोरी करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस बाबत कनीय विद्युत अभियंता कुणाल कुमार ने थाने में दिये आवेदन में बताया कि बिजली चोरी को लेकर छापेमारी की गयी. इस दौरान नगर पंचायत वार्ड पांच निवासी परमेश्वरी ठाकुर के द्वारा बिना कनेक्शन के टोका लगाकर विद्युत चोरी कर रहे थे. इस वजह से कंपनी को 44118 रुपये का नुकसान हुआ है. इस छापेमारी में कनीय विद्युत अभियंता एसटीएफ प्रियंका कुमारी, मानवबल जयकृष्ण कुमार, लालेश्वर रमानी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










