ePaper

60 घंटे बाद भी जब्त खाद्यान्न मामले में नहीं हुई प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 08 Sep 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
60 घंटे बाद भी जब्त खाद्यान्न मामले में नहीं हुई प्राथमिकी दर्ज

60 घंटे बाद भी जब्त खाद्यान्न मामले में नहीं हुई प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र अंतर्गत इतमादी पंचायत के गांधीनगर गांव में एक निजी दरवाजे से एमओ ने छापेमारी कर पीडीएस का 35 क्विंटल चावल जब्त किया था, लेकिन जब्ती के 60 घंटे बाद भी आरोपित डीलर पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही है. जानकारी के मुताबिक गत छह सितंबर को एमओ विमलेश कुमार ने गांधीनगर गांव के एक निजी दरवाजे पर बारुण गांव के डीलर इंद्रजीत कुमार द्वारा अवैध रूप से 71 पैकेट सील बंद चावल को कालाबाजारी करने की नीयत से रखा गया था. इसकी सूचना पर जब जांच के लिए एमओ पहुंचे, तो आरोपित डीलर के समर्थकों ने कालाबाजारी की नीयत से रखे गये स्टाॅक से अधिक उक्त राशन को अपना-अपना राशन होने का दावा करते हुए राशन जब्त करने का विरोध कर एमओ का घेराव कर हंगामा करने लगा. इस दौरान जब एमओ ने उपभोक्ताओं से पूछा कि आपने पॉश मशीन में फिंगर कब लगाया, तो उपभोक्ताओं ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस को हंगामा कर रहे उपभोक्ता को समझाने में करीब 5 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी. इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जब्त चावल को थाने लाया गया, जहां से जब्त चावल को एजीएम को सुपुर्द कर दिया गया. ग्रामीणों के बीच चर्चाएं हो रही है कि आखिर आरोपित डीलर किसके आदेश से चयनित गोदाम स्थल बारुण से हस्तांतरित कर पांच किलोमीटर दूर गांधीनगर के निजी दरवाजे से राशन का वितरण कर रहा था. इस संबंध में एमओ विमलेश कुमार ने बताया कि जब्त चावल एजीएम को सौंप संबंधित जांच वरीय पदाधिकारी को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन