हत्या मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
हत्या मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

हत्या मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

जमीन विवाद में भाई ने भाई की कर दी थी हत्या मुरलगंज . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पोखराम परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में बुधवार को जमीन विवाद में भाई ने भाई की हत्या कर दी गयी थी. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी मधुलता देवी ने मुरलीगंज थाने में आवेदन देकर तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि पति संतोष यादव का बड़े भाई राजकुमार यादव से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो बुधवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. मधुलता ने कहा कि बुधवार को राजकुमार यादव ने पुत्रों व परिवारों के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर संतोष यादव को लाठी-डंडों से पीट पीटकर मार डाला. इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर तीन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन