ePaper

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, गोलीबारी, आठ घायल

Updated at : 20 Jul 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, गोलीबारी, आठ घायल

पुलिस ने घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचकर एक देशी मास्केट एवं दो जिंदा गोली को बरामद किया

विज्ञापन

चौसा, मधेपुरा.

प्रखंड अंतर्गत रसलपुर धुरिया में भूमि विवाद को लेकर रविवार दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक पक्ष द्वारा गोलीबारी की. घटना भी किया इस घटना में एक पक्ष के विलसन यादव के पुत्र संतोष कुमार उम्र 55 वर्ष को दाहिना साइड बाहों में एक गोली लगी है. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके अलावा लाठी डंडा एवं लोहे की रोड से जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया.

इस तरह दोनों पक्ष से करीब आठ लोग घायल बताया गया है. सभी घायलों को ग्रामीणों चौसा पुलिस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया. चौसा पीएससी में भर्ती एक पक्ष से संतोष कुमार उर्फ मटरू यादव उम्र 55 साल को बाय बाहों में एक गोली लगी है. लाठी डंडे से घायल 55 वर्षीय संतोष यादव, 26 वर्षीय आशुतोष कुमार, 40 वर्षीय पांडव यादव, 40 वर्षीय इंद्रदेव यादव, वहीं दूसरे पक्ष से निवास प्रसाद यादव, 40 वर्षीय मनोरंजन यादव, 30 वर्षीय गौतम प्रसाद यादव, 55 वर्षीय राजु यादव सहित आठ व्यक्ति दोनों पक्ष से घायल बताया गया. ड्यूटी मौजूद डॉ निर्मल कुमार ने बताया इस घटना में एक पक्ष से एक व्यक्ति संतोष कुमार उर्फ मटरू यादव को बाये बाह में गोली लगी थी, जो गंभीर रूप से घायल हुआ था. इस घटना में निवास प्रसाद यादव मनोरंजन यादव और राजू यादव की गंभीर स्थिति देखते हुये जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर रेफर कर दिया.

घटना के संदर्भ में बताया गया कि चौसा थाना क्षेत्र के धुरिया प्लांट के नजदीक करीब चार बीघा जमीन में से डेढ बीघा जमीन एक धान रोपा करने के लिए खेत को ट्रैक्टर से तैयार किया जा रहा था. वहीं दूसरे पक्ष ने इसका विरोध कर दिया, इसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई. इस दौरान एक पक्ष द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. गली की चलने के बाद एक गोली एक पक्ष के संतोष कुमार उर्फ़ मटरू यादव के दाएं बाएं में जाकर लगी. हालांकि चौसा पुलिस ने घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचकर एक देशी मास्केट एवं दो जिंदा गोली को बरामद किया, प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने बताया कि गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल से एक मास्केट व दो जिंदा गोली बरामद किया गया है, इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन