सड़क दुर्घटना में बाप की हुई मौत, बेटा घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाप की हुई मौत, बेटा घायल

ग्रामीण एवं परिजनों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिये लाया

विज्ञापन

सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरगामा में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं उक्त व्यक्ति का बेटा भी घायल हो गया. इस बाबत बताया गया कि उक्त घटना कमरगामा के वार्ड संख्या पांच में घटित हुई है. मृत व्यक्ति कमरगामा वार्ड संख्या पांच निवासी अनिल कुमार अपने बेटा अंशु कुमार के साथ खेत में धान रोपाई के लिए जा रहा था. इसी बीच पिपरा की ओर से आ रही अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया. जिससे दोनों वहीं बेहोश हो गये. उक्त घटना की जानकारी काफी देर बाद ग्रामीणों को मिली. इसके बाद ग्रामीण एवं परिजनों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिये लाया. जहां इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गयी. वहीं उसके बेटे का इलाज किया जा रहा है. वहीं यह भी बताया गया कि उक्त मृत व्यक्ति कमरगामा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य शंभू मंडल का छोटा भाई था. वहीं दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही एसआई देवेंद्र ठाकुर, एसआई मृत्युंजय कुमार, चौकीदार अनिल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा मधेपुरा भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन