सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के लिए रवाना हुए जिले के किसान

Updated:
विज्ञापन
सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के लिए रवाना हुए जिले के किसान

सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के लिए रवाना हुए जिले के किसान

विज्ञापन

मधेपुरा. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स संस्थान देसरी (वैशाली) में फलों की खेती विषय पर परिभ्रमण के लिए जिले के 40 प्रगतिशील किसानों को जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा ने रवाना किया. डीएओ ने बताया कि 24 दिसम्बर, 2025 को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स संस्थान देसरी (वैशाली) में “फलों की खेती विषय पर किसानों को एक दिवसीय परिभ्रमण संस्थान में कराया जायेगा. इस कार्यक्रम में जिले के कृषकों को फलों की खेती करने में मदद मिलेगी. फलस्वरूप उत्पादन में बढ़ोतरी होगी एवं किसानों की आय में वृद्धि होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन