बारिश से किसानों मिली राहत

बारिश से किसानों मिली राहत
बिहारीगंज. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी. बारिश से धान की फसल को नई जान मिल गयी है. किसानों ने कहा कि बीते दिनों पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण खेतों में दरारें पड़ गयी थी. इससे खेत में लगी धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गयी थी. बारिश ने इस समस्या से हद तक राहत दिलायी है. प्रखंड क्षेत्र के गमैल पंचायत के किसानों जवाहर कामती, पांचु कामती, देवेंद्र ठाकुर, जोगेंद्र कामती, डोमी यादव आदि ने कहा कि इस बारिश ने धान की फसल की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद जगी है. किसानों का कहना है कि धान की समय पर बारिश होती रहे, तो धान के खेतों में पानी की कमी को पूरा होता रहेगा. अच्छी उपज होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




