ePaper

सात सेवानिवृत्त शिक्षकों समारोह आयोजित कर दी विदाई

Updated at : 31 Jul 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
सात सेवानिवृत्त शिक्षकों समारोह आयोजित कर दी विदाई

सात सेवानिवृत्त शिक्षकों समारोह आयोजित कर दी विदाई

विज्ञापन

मधेपुरा.

ठाकुर प्रसाद कॉलेज में शिक्षक संघ के तत्वावधान में गुरुवार को सात सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित विदाई दी गयी. मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि उनका बचपन से ही इस कॉलेज से भावनात्मक जुड़ाव रहा है. वे यहीं के विद्यार्थी भी रहे हैं और यहां शिक्षक के रूप में भी कार्य किया है. उन्होंने कहा कि उनका यह सौभाग्य है कि उन्हें प्रधानाचार्य के रूप में अपने इस पैतृक कॉलेज की सेवा का अवसर मिला है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सह रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ रत्नदीप ने की. उन्होंने कहा कि इस कॉलेज का अपना गौरवशाली इतिहास है. यहां के कई शिक्षकों ने विधायक, सांसद तथा प्रति कुलपति एवं कुलपति सहित विभिन्न पदों को सुशोभित किया है. मौके पर प्रो विजेन्द्र प्रसाद यादव (भौतिकी) ने कहा कि अतीत को याद करना हमेशा सुखदायक होता है. हमें अपने अतीत को कभी नहीं भूलना चाहिये. प्रो शिवनंदन कुमार ने कहा कि शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से ही कॉलेज की पहचान होती है.

डॉ अपूर्व कुमार मल्लिक (रसायनशास्त्र) ने कहा कि इस कॉलेज के शिक्षकों ने विश्वविद्यालय में भी विभिन्न जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है. प्रो मनोज कुमार मनोरंजन ने कहा कि सभी शिक्षकों को अपने एचिवमेंट को बढ़ाने पर जोर देना चाहिये. इससे कॉलेज का नाम रौशन होगा. डॉ पंकज कुमार ने कहा कि सभी को मिलकर कॉलेज के विकास हेतु तत्पर रहना चाहिए. डॉ मिथिलेश कुमार अरिमर्दन ने कहा कि कॉलेज को जब भी आवश्यकता हो, सेवानिवृत्त शिक्षक हमेशा सेवा के लिए तैयार हैं. डॉ दिनेश कुमार ने कहा कि इस कॉलेज में कार्य करते हुये उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला. कार्यक्रम का संचालन सचिव सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने किया.

मौके पर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार यादव, उपाध्यक्ष डॉ वीणा कुमारी, डॉ मधुनंदा, डॉ मिंटु कुमार मेमन, प्रधान सहायक नारायण ठाकुर आदि ने भी विचार व्यक्त किये. मौके पर संयुक्त सचिव द्वय मिथिलेश कुमार व डॉ कुमार सौरभ, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार राणा, ले गुड्डु कुमार, डॉ यासमीन रसीदी, डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ कुमार गौरव, डॉ प्रियंका भारती, डॉ भारती कुमारी, डॉ जावेद अहमद, डॉ शहरयार अहमद, डॉ मनोज कुमार ठाकुर, अर्जुन साह, कामेश्वर यादव, अशोक कुमार अकेला, बिनोद कुमार, राजीव कुमार रंजन, अनिल कुमार, सक्षम कुमार, बुद्धसेन कुमार, दिनेश प्रसाद यादव, कैलाश प्रसाद गुप्ता, श्रीकृष्ण कुमार, लाल बहादुर यादव, लीलाकान्त झा, मोहन कुमार, पंचू राम, फुलेश्वर प्रसाद यादव, राधा प्रसाद यादव, राजेंद्र मलिक, टेक नारायण यादव, अनंत मंडल, गणेश मुखिया, मनीष कुमार, महेश कुमार, सुनील कुमार, मोती कुमार यादव, धीरेंद्र ठाकुर, सतरूपा देवी, बबलू महतो, भरत प्रसाद यादव, भुखिया देवी, शम्भू कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन