लंबित कांडों का जल्द करें निष्पादन- एसपी

Updated:
विज्ञापन
लंबित कांडों का जल्द करें निष्पादन- एसपी

लंबित कांडों का जल्द करें निष्पादन- एसपी

विज्ञापन

घैलाढ़. एसपी संदीप सिंह ने बुधवार को घैलाढ़ थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने कार्यालय, हवालात, माल खाना, थाना की साफ सफाई आदि का जायजा लिया. जबकि अपराध रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, गुंडा पंजी रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, दागी पंजी, थ्रीपंजी, प्राथमिकी पंजी आदि का अवलोकन किया. वहीं रात्रि गश्ती में तेजी लाने का निर्देश दिया. एसपी ने थानाध्यक्ष को क्षेत्र में विधि व्यवस्था कायम रखना क्षेत्र में शांति बनाये रखना कांड से संबंधित निर्देश दिया. साथ ही लंबित कांडों को निष्पादन करने को कहा. मौके पर थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन