दौड़, पुशअप, फिटनेस व परीक्षा के बाद एनसीसी में हुआ नामांकन

Updated:
विज्ञापन
दौड़, पुशअप, फिटनेस व परीक्षा के बाद एनसीसी में हुआ नामांकन

दौड़, पुशअप, फिटनेस व परीक्षा के बाद एनसीसी में हुआ नामांकन

विज्ञापन

मधेपुरा. 17 बिहार बटालियन एनसीसी के मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के छात्र-छात्राओं का एनसीसी में नामांकन मंगलवार को हुआ. नामांकन में सबसे पहले छात्र-छात्राओं के बीच दौड़, पुशअप, मेडिकल व अन्य शारीरिक फिटनेस के साथ लिखित परीक्षा ली गयी. मौके पर संस्थापक प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा कि एनसीसी में प्रशिक्षण छात्रों को नेतृत्व कौशल और अनुशासन सिखाता है. उन्होंने कहा कि एनसीसी छात्रों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाता है. कुछ सरकारी नौकरियों में एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को अंकों में छूट दी जाती है. मौके पर प्राचार्या डॉ पूनम यादव ने कहा कि एनसीसी में छात्रों को आत्मविश्वास व आत्म-सम्मान विकसित करने में मदद करता है. उन्होंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य एकता व अनुशासन है. चरित्र निर्माण के साथ ही उनमें देश के प्रति उच्च भावना का निर्माण करना ही एनसीसी का मुख्य उद्देश्य है.मौके पर महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी मेजर डॉ गौतम कुमार ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवा नागरिकों में चरित्र, भाईचारा, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों का विकास करना है. 29 कैडेट्स का चयन किया गया. मौके पर 17 बिहार बटालियन एनसीसी के नायक सूबेदार विजय बाहदुर, सूबेदार बलजीत सिंह, हवलदार शैलेंद्र आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन