इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने एमआईटी मुजफ्फरपुर के कल्चरल फेस्ट में लहराया परचम

इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने एमआईटी मुजफ्फरपुर के कल्चरल फेस्ट में लहराया परचम
सिंहेश्वर. इंजीनियरिंग कॉलेज मधेपुरा के छात्र- छात्राओं ने एमआईटी मुजफ्फरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव में शानदार प्रदर्शन किया. संस्थान के प्राचार्य प्रो अरबिंद कुमार अमर, सीएसई विभागाध्यक्ष प्रो मुरलीधर प्रसाद सिंह और टेक्निकल क्लब इंचार्ज प्रो विक्की आनंद के कुशल मार्गदर्शन में छात्रों के एक दल ने इस फेस्ट में हिस्सा लिया. इस तीन दिवसीय आयोजन का मुख्य आकर्षण आकांक्षा गुप्ता रहीं. जिन्होंने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर मिस करिश्मा का खिताब अपने नाम किया. उनके साथ टीम में सोनम सिन्हा, गुनगुन कुमारी, दिशा कुमारी, शांभवी श्रेया, तनु शर्मा, आयुष मंडल और हर्ष राय जैसे प्रतिभाशाली छात्रों ने विभिन्न स्पर्धाओं में बढ़- चढ़कर भाग लिया. कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है. जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो निशिकांत कुमार ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










