सरकार जमीन पर से हटाया गया अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन
सरकार जमीन पर से हटाया गया अतिक्रमण

सरकार जमीन पर से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज मुख्यालय के चौसा चौंक स्थित वन विभाग कार्यालय के पास सरकारी जमीन पर लगभग 40 वर्षों रह रहे अशोक पासवान व रमेश यादव के घरों को सोमवार को तोड़कर अतिक्रमण हटाया. वहीं मामले को लेकर कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि इनलोगों को प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार दूसरी जगह बसाने का आश्वासन दिया, लेकिन किसी प्रकार का कोई कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने कहा कि दोनों भूमिहीन है. उन्होंने प्रशासन की ओर से की गयी कार्रवाई को लेकर राजस्व व भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सभी परिवार के लिए पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है. वही पीड़ित ने बताया कि हम लोग सरकारी जमीन पर कई सालों से घर बनाकर रह रहे थे. प्रशासन की ओर से जमीन खाली कराने के लिए हमलोगों को पांच दिन पहले नोटिस दिया गया था. इसी बीच सोमवार को प्रशासनिक अमला बुलडोजर के साथ यहां पहुंचा और और हमलोगों का घर को तोड़ दिया. हमलोगों को कोई मौका नहीं दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन