शिक्षण मेला में बच्चों को जोड़ना का किया प्रयास

Updated at : 28 Jan 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षण मेला में बच्चों को जोड़ना का किया प्रयास

शिक्षण मेला में बच्चों को जोड़ना का किया प्रयास

विज्ञापन

सिंहेश्वर. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय तरहा सिंहेश्वर शिक्षण अधिगम सामग्री योजना के तहत शिक्षण मेला का आयोजन मंगलवार को किया गया, जिसका उद्घाटन बीईओ नवल किशोर सिंह ने किया. मेला में शिक्षण को लेकर सामाजिक जीवन में उपयोगी में लाये जाने वाली सामग्रियों का वर्णन कर बच्चों को उससे जोड़ने का प्रयास किया गया. ताकि शैक्षणिक माहौल बना कर बिना किसी दबाव के शिक्षा ग्रहण कर सके. निपुण भारत के अंतर्गत एक से पांच वर्ग के शिक्षकों का टीएलएम मेला में बच्चों के लिए प्रर्दशनी आयोजित किया गया. जिसमें मध्य विद्यालय तरहा डंडारी ने बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण, जल चक्र, जंगल और वायु की पड़ते, गीनती की मिस्ट्री के बारे में बताया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुढावे के शिक्षकों द्वारा सोलर सिस्टम और वृक्ष का मनुष्य के जीवन पर प्रभाव का वर्णन किया. वही मध्य विद्यालय बैहरी शब्द निर्माण और मेजिकल अंको गणितिय सांप सीढी का शैक्षणिक खेल, सर्च बाक्स व शैक्षणिक पिट्टू खेल का सजीव प्रदर्शन व गणितिय आकृति युक्त मिशाइल का प्रदर्शन किया. वही एनपीएस चिकनी मुस्लिम टोला के शिक्षकों ने माचिस की तीलियों से गणितिय आकृति का निर्माण, अक्षरों का मेल से शब्दों का निर्माण,अंको का अवरोही और आरोही क्रम का ज्ञान का प्रदर्शन किया. युएमएस बैरबन्ना के विद्यालय से एक वचन और बहुजन का निर्माण, विलोम शब्द, मेचिंग शब्द का निर्माण का प्रदर्शन किया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडारी ने पर्यायवाची शब्द, अंकों का ज्ञान, विपरीतार्थक शब्दों का प्रदर्शन किया. मौके पर अर्जुन कुमार, नीतीश कुमार, रानी कुमारी, अंजू कुमारी, सुजाता कुमारी, अनिता कुमारी, बबीता कुमारी, अनिता यादव, मनोज कुमार, मो इरशाद आलम, डिंपल पूर्ण, प्रीति कुमारी, रानी कुमारी, ललन कुमार सरदार, शंकर कुमार, रिद्धि कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन