शिक्षा सेवक को अपराधियों ने मारी गोली, घायल

शिक्षा सेवक को अपराधियों ने मारी गोली, घायल
प्रतिनिधि, सिंहेश्वर ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के साहपुर फुलवरिया वार्ड संख्या 13 निवासी शिक्षा सेवक बिनोद कुमार को अपराधियों ने सोमवार को स्कूल जाने के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया. चाचा लालू कुमार भारती ने बताया कि बिनोद एनपीएस भवड़ा टोला साहपुर में शिक्षा सेवक है. वह बाइक से विद्यालय जा रहा था. इसी दौरान विद्यालय से पहले सिंधवारी गांव में नहर पर पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने गोली मार दी,जिससे वह घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया. वहीं सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










