शराबी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

अरार थाना क्षेत्र के बिरगांव बेलदारी निवासी बलराम महतो को शराब पीकर हो-हल्ला करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी एएसआइ कमल किशोर ने दी.
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा.
अरार थाना क्षेत्र के बिरगांव बेलदारी निवासी बलराम महतो को शराब पीकर हो-हल्ला करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी एएसआइ कमल किशोर ने दी. एएसआइ ने बताया कि बिरगांव बेलदारी से शनिवार रात थानाध्यक्ष विकास कुमार को हो-हल्ला करने वाले के परिजन ने फोन कर बताया कि बलराम महतो शराब पीकर हो-हल्ला कर रहा है. थानाध्यक्ष के आदेशानुसार एएसआई कमल किशोर दलबल के साथ जैसे ही बीरगांव बेलदारी पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर रहा था, जो पुलिस बल को देख कर भागने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिये गये व्यक्ति का नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम बलराम महतो निवासी विरगाव बेलदारी बताया. हिरासत में लिये गये शराबी के खिलाफ सक्षम धारा में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










