एचपीएस कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की जरूरत : डॉ सुधांशु

सीनेट उम्मीदवार डॉ सुधांशु शेखर ने शनिवार को एलएनएमएस कॉलेज वीरपुर के बाद एचपीएस कॉलेज निर्मली में जनसंपर्क किया.
डॉ सुधांशु ने निर्मली में किया जनसंपर्क मधेपुरा. सीनेट उम्मीदवार डॉ सुधांशु शेखर ने शनिवार को एलएनएमएस कॉलेज वीरपुर के बाद एचपीएस कॉलेज निर्मली में जनसंपर्क किया. कॉलेज पहुंचकर डॉ शेखर ने सबसे पहले प्रभारी प्रधानाचार्य सह मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ अतुलेश्वर झा को अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया. उन्होंने सहयोग व समर्थन के लिए सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वास्तविक उम्मीदवार मैं नहीं, आप हैं. डॉ शेखर ने कहा कि एचपीएस कॉलेज का अपना गौरवशाली इतिहास है. यहां बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की जरूरत है. इसके लिए आवश्यक है कि विश्वविद्यालय द्वारा इस महाविद्यालय पर विशेष ध्यान दिया जाये. यहां कक्षाओं की संख्या बढ़ाई जाये. महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र व मूल्यांकन केंद्र भी बनाया जाये. उन्होंने कहा कि होली व रमजान के समय में भी फरवरी माह का वेतन नहीं मिलना अत्यंत दुखद है. इसलिये अविलंब वेतन जारी किया जाये. शिक्षकों को विभिन्न अवकाश की स्वीकृति प्रक्रिया को सरल बनाया जाये. ईएल व मेडिकल की छुट्टी लेने वाले शिक्षकों का वेतन नहीं काटा जाये. इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र, मो. तौकीर हाशमी (इतिहास), डॉ. अब्दुल मतीन ( उर्दू), डॉ. संतोष कुमार सिंह ( रसायनशास्त्र), डॉ. सुदीप्त घोष ( गणित), डॉ. बबलू कुमार अधिकारी ( गणित), कुमार गंगेश गुंजन, डॉ. अवध कुमार सिंह, डॉ. इकबाल शाहिद ( मनोविज्ञान), डॉ. उपेन्द्र कुमार ( मैथिली), डॉ. अमित आनंद ( राजनीति विज्ञान), डॉ. सुरेश कुमार निराला (हिन्दी) आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










