ePaper

डाॅ सुधांशु बने अखिल भारतीय दर्शन परिषद के सह-सचिव

Updated at : 28 Apr 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
डाॅ सुधांशु बने अखिल भारतीय दर्शन परिषद के सह-सचिव

डाॅ सुधांशु बने अखिल भारतीय दर्शन परिषद के सह-सचिव

विज्ञापन

मधेपुरा. रांची विश्वविद्यालय रांची झारखंड में संपन्न हुये अखिल भारतीय दर्शन परिषद के 69वें अधिवेशन की आमसभा में लिये गये निर्णय के आलोक में अखिल भारतीय दर्शन परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है. इनमें अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व प्रधान संपादक के अतिरिक्त तीन-तीन उपाध्यक्ष, सह-सचिव व संपादक बनाये गये हैं. नवगठित कार्यकारिणी में सागर के प्रो अंबिका दत्त शर्मा को अध्यक्ष व आरा के प्रो किस्मत कुमार सिंह को सचिव चुना गया है. अहमदाबाद के प्रो दिलीप चारण, जलगांव के डॉ रजनी सिन्हा व रांची के डॉ अजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष तथा वर्धा के डॉ जयंत उपाध्याय, मधेपुरा के डॉ सुधांशु शेखर व श्रीनगर-गढ़वाल डॉ कविता भट्ट को सह-सचिव बनाया गया है. मुजफ्फरपुर के विजय कुमार को कोषाध्यक्ष तथा पटना के प्रो शैलेश कुमार सिंह को प्रधान संपादक की जिम्मेदारी दी गयी है. पटना के प्रो श्यामल किशोर, भागलपुर के प्रो पूर्णेंदु शेखर व बेगूसराय के प्रो अवधेश कुमार सिंह को संपादक बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन