डॉ प्रणव 35वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए चयनित
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

डॉ प्रणव 35वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए चयनित
विज्ञापन
मधेपुरा. 35वीं
बिहार राज्य स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह अभ्यास शिविर सहरसा तथा मुंगेर जिला राइफल संघ के संयुक्त तत्वावधान में मुंगेर के नवनिर्मित फायरिंग रेंज में हुआ. प्रतियोगिता के लिए मधेपुरा जिले के रुद्राक्ष टेंटल इंप्लांट हाॅस्पिटल के संस्थापक डॉ प्रणव प्रताप सिंह का चयन 50 मीटर ओपन साइट राइफल इवेंट के लिए हुआ है. तीन से छह अगस्त तक पटना के विक्रम में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में क्वालिफाई करने वाले शूटरों को जोनल तथा नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए खेलने का अवसर मिलेगा. वही शूटिंग कोच सहरसा जिला राइफल संघ के सचिव सह शूटिंग कोच के अलावा वरिष्ठ शूटिंग कोच सह आर्म्स विशेषज्ञ तथा मुंगेर जिला राइफल संघ के सचिव अवधेश कुमार सिंह तथा राष्ट्रीय निशानेबाज अनिमेष कुमार से शूटर डॉ प्रणव प्रताप सिंह ने आयोजित प्रशिक्षण शिविर में टारगेट फायरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया है. वहीं सभी प्रतिभागी शूटरों को आर्म्स एक्ट 1959 तथा आर्म्स रूल 2016 के आवश्यक बिंदुओं को बताया गया. साथ ही सेफ्टी व सेफ हैंडलिंग सह स्टोरेज के साथ साथ फर्स्ट एड से संबंधित मूलभूत तथ्यों की जानकारी प्राप्त कर शूटिंग की बारीकियों को जाना. प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत डॉ प्रणव आत्म विश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्णतः तैयार हैं. उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सहरसा जिला राइफल संघ के सचिव त्रिदिव सिंह ने शुभकामना दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










