सामाजिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष बने डाॅ कैलाश

सामाजिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष बने डाॅ कैलाश
प्रतिनिधि, मधेपुरा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने मंगलवार को कुलसचिव कार्यालय पहुंचकर बीएनएमयू के सामाजिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया. सामाजिक विज्ञान संकाय के नवनियुक्त संकायाध्यक्ष प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने योगदानोपरांत बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा से उनके कार्यकाल कक्ष जाकर शिष्टाचार भेंट की. प्रो कैलाश ने नये दायित्व के लिए कुलपति के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर सामाजिक विज्ञान संकाय के निवर्तमान संकायाध्यक्ष सह पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा के प्राचार्य प्रो अशोक कुमार, बीएनएमयू कुलसचिव प्रो विपीन कुमार राय, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो एमआई रहमान, डाॅ मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर, बीएनएमयू परीक्षा नियंत्रक डाॅ शंकर कुमार मिश्रा, डाॅ आनंद कुमार सिंह, डाॅ विवेक कुमार, डाॅ अशोक कुमार अकेला ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










