आज से 29 तक सदर अस्पताल के ओपीडी का बहिष्कार करेंगे चिकित्सक

Updated:
विज्ञापन
आज से 29 तक सदर अस्पताल के ओपीडी का बहिष्कार करेंगे चिकित्सक

आज से 29 तक सदर अस्पताल के ओपीडी का बहिष्कार करेंगे चिकित्सक

विज्ञापन

मधेपुरा. बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के चिकित्सक 27 से 29 मार्च तक सभी सरकारी अस्पतालों के ओपीडी सेवा ठप कर करेंगे. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को पत्र लिखकर इसकी जानकारी पूर्व में दी है . भासा के अध्यक्ष डॉ महेश सिंह ने बताया था कि शिवहर, गोपालगंज व मधुबनी जिलों की डीएम ने बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर डॉक्टर का वेतन रोक दिया है. इसकी विरोध में डॉक्टरों ने ओपीडी का बहिष्कार करेंगे. वहीं संघ की सुरक्षा, आवास,पर्याप्त मानव बल, जिला में पोस्टिंग कार्य विधि निर्धारण इमरजेंसी में सातों दिन को 24 घंटे कार्य करने वाले डॉक्टरों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की बाबत निर्देश जारी करने की मांगों पर कई सकारात्मक पहल नहीं हुई है. यदि सरकार डॉक्टरों की मांग पूरा नहीं करती है तो संघ के डॉक्टरों ने कहा कि और कड़ा कदम उठाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन