लायंस क्लब ने चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को किया सम्मानित

लायंस क्लब ने चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को किया सम्मानित
मुरलीगंज. डॉक्टर डे व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर मंगलवार को लायंस क्लब मुरलीगंज की ओर से शहर के चिकित्सकों और सीए को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अनंत कुमार ने किया. समारोह में लायंस क्लब की ओर से चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया. क्लब के सदस्यों ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य सेवा और वित्तीय अनुशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों के प्रति आभार प्रकट किया. सम्मानित होने वालों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरलीगंज के प्रभारी डॉ संजीव कुमार, डॉ राजेश कुमार, डॉ विकास कुमार, डॉ साकेत कुमार, डॉ पंकज कुमार, डॉ रोहित भगत, डॉ मुकेश कुमार और डॉ डीएन भगत शामिल हैं. वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के रूप में निखिल कुमार और नेहा अग्रवाल को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब के सदस्य किशोर कुमार चौधरी, प्रणय कुमार साहा, मिथिलेश कुमार, सुबोध करनानी, फखरे आलम और डॉ रोहित भगत ने सक्रिय भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




