कुष्ठ मरीजों से नहीं करें भेदभाव - डॉ पीके

Updated at : 30 Jan 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
कुष्ठ मरीजों से नहीं करें भेदभाव - डॉ पीके

कुष्ठ मरीजों से नहीं करें भेदभाव - डॉ पीके

विज्ञापन

प्रतिनिधि,

ग्वालपाड़ा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालपाड़ा में गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने समारोह आयोजित कर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीके अग्रवाल ने की.

मौके पर डॉ अग्रवाल ने कर्मियों को संदेश पढ़कर सुनाया एवं संकल्प दिलाया.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि कुष्ठ रोग के प्रारंभिक लक्षण वाले व्यक्ति जिनके शरीर के किसी भाग पर दाग या धब्बा हो तथा जिसमें दर्द व खुजली नहीं हो. यह लक्षण जन्म से नहीं हो तो ऐसे व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेज कर इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिये.

डॉ मो फिरोज एवं कुष्ठ सहायक अनिल कुमार ने कहा कि बापू ने कुष्ठ रोगियों की सेवा कर यह साबित कर दिया था कि कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सेवा व देखभाल करने से यह रोग नहीं फैलता है. यह रोग कीटाणु से होता है. इसका पूर्ण रूपेण इलाज संभव है.

मौके पर डॉ पीके अग्रवाल, डॉ एमडी फिरोज, डॉ सत्यप्रकाश, डॉ प्रभाकर, डॉ उपेंद्र कुमार सिंह, कुष्ठ रोग सहायक अनिल कुमार, बीएचएम अनीश कुमार, संजीव कुमार, बीएएम चंदन कुमार, सरोज कुमार, एलटी हीरा कुमार, डाटा ऑपरेटर नूर अली, अमित कुमार, पंकज कुमार, अमरजीत कुमार, प्रभाष कुमार,ए एन एम सीता कुमारी, अन्नू कुमारी, संगीता कुमारी, मिताली कुमारी, दीप शिखा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन