ePaper

जिला खनन टास्क फोर्स की हुई समीक्षा बैठक

Updated at : 28 Apr 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
जिला खनन टास्क फोर्स की हुई समीक्षा बैठक

जिला खनन टास्क फोर्स की हुई समीक्षा बैठक

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. खान व भूतत्व, सहायक निदेशक ने बताया कि जिला के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग द्वारा रुपया -2379.37 लाख का लक्ष्य निर्धारण किया गया है, जिसके विरुद्ध में माह-मार्च (31.03.2025 तक) कुल-2539.42 लाख रुपया की वसूली की हो चुकी है, जो कि कुल निर्धारित लक्ष्य का 106.72 प्रतिशत है. सहायक निदेशक ने बताया कि वर्तमान ईंट सत्र 2024-25 में अब तक कुल 80 ईंट-भट्टों का निरीक्षण कार्य संपन्न करते हुये कुल 74 ईंट भट्टों से वसूली की जा चुकी है. विभाग द्वारा निर्धारित अवधि तक खनन स्वामित्व का भुगतान नहीं होने की स्थिति में बकायेदारों से खनन स्वामित्व की वसूली के लिए प्राथमिकी सहित अन्य कार्रवाई प्रारंभ कर दी जायेगी, जिस पर समाहर्त्ता द्वारा सहायक निदेशक व खान निरीक्षक को निदेशित किया गया कि जिले में संचालित सभी ईंट-भट्ठों का जांच एप के माध्यम से करा लिया जाय. सहायक निदेशक ने बताया कि वर्तमान में पीएमकेकेकेवाइ के तहत मधेपुरा जिला में आइसीडीएस के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ियों में क्षतिग्रस्त / मरम्मत योग्य आंगनबाडियों को चयनित कर उनके क्षतिपूर्ति व मरम्मत कार्य से संबंधित योजना का चयन किया गया हैं. जिस के लिए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मधेपुरा से क्षतिग्रस्त / मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी की सूची की मांग की गयी है. समाहर्त्ता ने सहायक निदेशक को निदेशित किया कि जिला प्रोग्राम पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर तिथि निर्धारित करते हुए सूची को तैयार कर कार्यवाही प्रारूप शीघ्र उपस्थिापित किया जाय. वहीं निलाम-पत्र पदाधिकारी से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर बकायेदारों के विरूद्ध अग्रेतर कार्रवाई यथा नोटिश, डी/डब्लु, बी/डब्लु निर्गत करने के लिए अनुरोध किया गया है. जिसके आलोक में निलाम-पत्र पदाधिकारी द्वारा कुल पांच बकायेदारों के विरूद्ध डी/डब्लु, बी/डब्लु निर्गत किया गया है तथा अन्य बकायेदारों के विरूद्ध डी/डब्लु, बी/डब्लु की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन