केशव कन्या उच्चतर विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी तीन को
Updated at : 31 Aug 2024 8:19 PM (IST)
विज्ञापन

केशव कन्या उच्चतर विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी तीन को
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मधेपुरा
तीन सितंबर को मुख्यालय स्थित केशव कन्या बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संगोष्ठी आयोजित की जायेगी. माध्यमिक शिक्षा की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अंकिता दास ने जिले के सभी मध्य, माध्यमिक व उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक को पत्र भेजकर चयनित छात्र-छात्राओं को जिला स्तर पर आयोजित विज्ञान संगोष्ठी 2024 में सम्मिलित कराने को कहा है. माध्यमिक शिक्षा की डीपीओ ने कहा है कि एससीइआरटी पटना व क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कोसी प्रमंडल के निदेशानुसार राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2024 का आयोजन पटना में होने जा रहा है. संगोष्ठी का आरंभ पहले विद्यालय स्तर पर, प्रखंड स्तर पर, जिला स्तर पर, प्रमंडल स्तर व राज्य स्तर पर होना निर्धारित है. परिस्थिति के अनुसार मधेपुरा जिला में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी तीन सितंबर को 10:30 बजे पूर्वाह्न से केशव कन्या बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निर्धारण किया गया है. डीपीओ ने प्रधानाध्यापकों से चयनित छात्र-छात्राओं को जिला स्तर पर आयोजित विज्ञान संगोष्ठी 2024 में सम्मिलित कराने का निर्देश दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




