ePaper

कारगिल विजय दिवस पर परिचर्चा का आयोजन, टीपी कॉलेज में एनसीसी व एनएसएस हुए शामिल

Updated at : 26 Jul 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर परिचर्चा का आयोजन, टीपी कॉलेज में एनसीसी व एनएसएस हुए शामिल

कारगिल विजय दिवस पर परिचर्चा का आयोजन, टीपी कॉलेज में एनसीसी व एनएसएस हुए शामिल

विज्ञापन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) व राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. मौके पर विषय प्रवेश करते हुए एनसीसी पदाधिकारी ले गुड्डु कुमार ने बताया कि भारत व पाकिस्तान के बीच कई युद्ध हुए हैं. सभी युद्धों में हमारी जीत हुई है. लेकिन कारगिल युद्ध की जीत कुछ विशेष है. एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने कारगिल में अपने शौर्य व पराक्रम का परिचय दिया. यह हमारे देश के आधुनिक इतिहास का एक गौरवपूर्ण अध्याय है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ रत्नदीप ने कहा कि कारगिल युद्ध के समय सभी देशवासियों ने एकजुटता का परिचय दिया था. हम एकजुट रहेंगे, तो कोई भी दुश्मन हमारी तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकेगा. मौके पर माय भारत की उप निदेशक हुस्न जहां, बीसीए विभागाध्यक्ष केके भारती, असिस्टेंट प्रो डॉ रंजन कुमार, राजा कुमार, वाणी कुमारी, शिवम कुमार, प्रिया कुमारी, वंदना कुमारी, दिव्यज्योति कुमारी, सीमा कुमारी, रितु कुमारी, प्रिया विश्वास, प्रीति कुमारी, अभिनव अमन, अमित कुमार, सुशांत कुमार, गौरव कुमार, साक्षी प्रिया, हिमांशु कुमार, मुन्ना कुमार, अखिलेश कुमार, आदित्य रमन, अंकित कुमार, मो. अल्तमस, नीतीश कुमार, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, कौशल कुमार, सूरज कुमार, ज्ञानदीप कुमार, रौनक कुमार, राजा कुमार, शिवम कुमार, आदित्य कुमार, रवि कुमार, सत्यम कुमार, शिवम राज, मंगल राम, गुलशन कुमार, राजकुमार, सोनाली कुमारी, ईशा कुमारी, सुधीर कुमार, प्रेमचंद कुमार, अंकुर कुमार, गुड़िया कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन