ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में संवाद कार्यक्रम कल

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में संवाद कार्यक्रम कल
मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के तत्वावधान में शनिवार को ””जागृवान् स: समिन्धते”” (एक वेदवाक्य) विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के सौ से अधिक शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग लेंगे. प्रो शिवानी होंगी मुख्य वक्ता कार्यक्रम के आयोजन सचिव सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि संवाद में दर्शनशास्त्र विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की पूर्व अध्यक्ष प्रो शिवानी शर्मा मुख्यवक्ता और दर्शनशास्त्र विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के पूर्व अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के अध्यक्ष प्रो जटाशंकर मुख्य अतिथि होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्शनशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना (बिहार) के पूर्व अध्यक्ष तथा आइसीपीआर, नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष प्रो डॉ रमेशचंद्र सिन्हा और अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव करेंगे.
सभी प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाण-पत्र-
डॉ शेखर ने बताया कि स्टडी सर्कल (अध्ययन मंडल) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली की अत्यंत ही महत्वपूर्ण योजना है. इसके तहत एक वर्ष तक प्रत्येक माह एक पूर्व निर्धारित विषय पर ऑनलाइन-ऑफलाइन संवाद होता है. यह कार्यक्रम पूर्णतः नि:शुल्क होता है और इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाता है. उन्होंने सभी शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इसे सफल बनाने में अपना योगदान देने का कष्ट करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




