सफलता पूर्वक मनायें बिहार दिवस डीईओ

Updated:
विज्ञापन
सफलता पूर्वक मनायें बिहार दिवस डीईओ

सफलता पूर्वक मनायें बिहार दिवस डीईओ

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला शिक्षा पदाधिकारी मो सईद अंसारी ने पत्र जारी कर जिला के सभी सरकारी, गैर सरकारी, प्राथमिक,मध्य,उत्क्रमित / माध्यमिक,उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों, को 22 मार्च को बिहार दिवस सफलता पूर्वक मनाने का निर्देश दिया. वहीं बिहार दिवस के अवसर पर साफ-सफाई सहित प्रखंड स्तर पर नाटक नुक्कड़ नाटक, मतदाता जागरूकता, बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं मद्य निषेध, जाति प्रथा का उन्मूलन एवं साम्प्रदायिक सौहार्द विभाजन पूर्व बिहार का परिदृश्य एवं विभाजन पश्चात बिहार की विरासत जैसे विषय होंगे. इसके लिए आमजन को भी जानकारी दी जायेगी कि वे अपने-अपने भवन पर 113 दीपों की श्रृंखला प्रज्वलित कर बिहार की गौरव को गौरवान्वित कर सकते हैं. सभी विद्यालयों में बिजली लगवाने एवं बिहार दिवस के अवसर पर नीला रंग का झालर लगाने तथा मतदाता जागरूकता चौपाल आयोजित करें.वहीं जिले के वैसे छात्रों को पृरस्कृत किये जाने का भी निर्देश दिया है. जिन्होंने राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन