पीबीएल में शत प्रतिशत कार्य के लिए डीईओ ने बढ़ाया हौसला

Updated at : 30 Jan 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
पीबीएल में शत प्रतिशत कार्य के लिए डीईओ ने बढ़ाया हौसला

पीबीएल में शत प्रतिशत कार्य के लिए डीईओ ने बढ़ाया हौसला

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग प्रोग्राम के तहत पुनः तीसरा महीने में शत प्रतिशत एमआइपी पूर्ण कर पूरे बिहार में चौथी बार शीर्षस्थ जिले के रूप में परचम लहराया है. यह प्रोग्राम बच्चों को रचनात्मकता की ओर अग्रसर करता है, जिससे बच्चे अपने ज्ञान का व्यावहारिक दुनिया में उपयोग कर सकते हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी मो सईद अंसारी के नेतृत्व में जनवरी माह का एमआइपी शत-प्रतिशत पूर्ण करने की सफलता की घोषणा की गयी. उन्होंने कहा कि मुझे पीबीएल टीम पर गर्व है. लगातार मधेपुरा जिला को राज्यस्तर पर प्रथम स्थान कायम रखने के लिए उन्होंने सभी जिला तकनीकी टीम तथा प्रखंड तकनीकी टीम के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों के निरंतर प्रयास करने का ही परिणाम है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने भी अपना मंतव्य स्पष्ट करते हुए कहा कि पीबीएल में हमारा जिला शत प्रतिशत सफलता हासिल करते हुए पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया. मौके पर संभाग प्रभारी सुशील कुमार ने कहा कि यह प्रोग्राम बच्चों में आलोचनात्मक सोच, सहयोग, रचनात्मकता और संचार कौशल विकसित करने में मदद करता है. मौके पर उपस्थित बीपीएम भवेश कुमार, दीपक कुमार, संजय क्रांति, प्रेमलता, दिलीप कुमार , शिवानी प्रिया, श्रीनिवास, बीपीएम भवेश कुमार, मीनाक्षी कुमारी, प्रणय प्रशांत, अंशु कुमारी, इंग्लेश कुमार , जटाशंकर कुमार ,पूनम शर्मा, सपन कुमार, मृत्युंजय कुमार अमृता कुमारी, दीपिका सिंह, मो सद्दाम, रविंद्र कुमार रौशन अविनाश कुमार, विकास कुमार , राखी, जय कुमार ज्वाला, नंदन कुमार, विभाष कुमार, दीपक कुमार, मंजर आलम, दीपक कुमार, सुधीर कुमार सुधांशु, नीतू विश्वकर्मा,राजीव कुमार, भालचंद्र मंडल,विजय कुमार, कृति तेजस्वी, चंदन कुमार, शिवराज राणा, नसीम अख्तर, विनय झा, निधि सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन