भूमि विवाद में मारपीट को लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग

भूमि विवाद में मारपीट को लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग
नयानगर . उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर नौ में 18 अप्रैल को पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र पंडित व हिन्देलाल पंडित के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गयी थी. पुलिस ने पूर्व पंसस के आवेदन पर 12 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. उदाकिशुनगंज थाना में इसको लेकर मामला दर्ज किया गया है. पूर्व पंसस जितेंद्र पंडित ने दर्ज कराये गये मामले में स्वयं अपने, भाई व पुत्र पर विपक्षी पार्टी के परिवार के सदस्यों द्वारा भूमि विवाद में जान मारने की नीयत से जहां हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है. र्व पंसस ने कहा कि हमलोग अभी भी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं, जबकि अभियुक्त खुलेआम घूम रहा है. उन्होंने इस मामले में वरीय अधिकारियों से पहल करने की मांग करते हुए दोषी अभियुक्तों पर कार्रवाई की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










