काॅपी की पुनः जांच कर परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग

काॅपी की पुनः जांच कर परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग
मधेपुरा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मधेपुरा के प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति से मिलकर बीसीए तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में अनियमितता को लेकर ज्ञापन दिया. मौके पर अभाविप नेताओं ने कहा कि बीएनएमयू के बीसीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालय के 302 छात्रों में से 145 छात्रों को फेल कर दिया गया है. छात्रों को 0.5, 1, 2, 4, 8 एवं 10 नंबरों से फेल कर दिया गया है. इससे यह स्पष्ट होता है कि परिणाम में गड़बड़ी की गयी है. उन्होंने कहा कि अभाविप मांग करती है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए बीसीए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर की काॅपी को पुनः जांच करते हुए परीक्षा परिणाम में सुधार किया जाय. मौके पर प्रदेश सह मंत्री समीक्षा यदुवंशी, विभाग संयोजक सौरभ यादव, जिला संयोजक नवनीत सम्राट, नगर मंत्री अंकित आनंद आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




