डीडीसी ने जिला परिषद की जमीन का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
डीडीसी ने जिला परिषद की जमीन का किया निरीक्षण

डीडीसी ने जिला परिषद की जमीन का किया निरीक्षण

विज्ञापन

दुकान के आगे अवैध रूप से शेड लगाये जाने पर जतायी नाराजगी मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद की जमीन पर बने यूनानी दवा खाना व जिला परिषद के सामुदायिक विवाह भवन की स्थिति चिंताजनक है. इन दोनों स्थानों का उपयोग नशेड़ियों व जुआड़ियों का अड्डा बन चुका है. गुरुवार को डीडीसी अनिल बसाक ने इन स्थानों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वहां की स्थिति देखकर नाराजगी जतायी. उन्होंने यूनानी दवाखाने के पास बिखरे नशे के सिरप को देखकर खेद जताया और इन अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने का पुलिस पदाधिकारी को दिया. साथ ही दुकानदारों द्वारा बिना किसी अनुमति के दुकान के आगे अवैध रूप से शेड लगाये जाने पर भी नाराजगी जतायी. डीडीसी ने कहा कि इन अवैध निर्माणों और अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाना चाहिये. इसके साथ ही जिला परिषद की जमीन में पड़े नशे के सिरप को भी हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि इन स्थानों पर खंडहर हो चुके भवन को भी जल्द ही हटाया जायेगा. ताकि भविष्य में कोई अनावश्यक दुर्घटना न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन